अंगद राही
--------------
रायबरेली। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने देर शाम कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार शिवगढ़ थाना प्रभारी रहे विंध विनय कुमार को मिलएरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं बछरावां थाना प्रभारी राजीव सिंह को शिवगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है।
इसी क्रम में डलमऊ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल को बछरावां थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि थाना प्रभारी सलोंन राघवन कुमार सिंह को डलमऊ का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक लालगंज को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे कार्यप्रणाली में और अधिक सक्रियता आएगी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें