तौली में 1 मार्च को सजेगा रोमांच का अखाड़ा, भव्य बैलगाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी तेज


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तौली गांव में ग्रामीण परम्परा और रोमांच का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च को भव्य रोमांचक बैलगाड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बैलगाड़ी चालकों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन हमारा पेट्रोल पम्प ओसाह के मालिक एवं तौली प्रधान पति विनोद कुमार धोबी तथा प्रधान सत्यवती द्वारा कराया जाएगा। विनोद धोबी ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मैदान का समतलीकरण मजदूरों व जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में राजेश यादव, रामदेव लोधी, सर्वेश लोधी, धीरज कुमार, हैप्पी सिंह, रमाकांत मौर्य, चंद्रिका प्रसाद, गोपाल सिंह, अनिल सिंह व जतिन सिंह सहित कई लोगों का विशेष सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता में रायबरेली के साथ लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी व उन्नाव जनपदों से प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बैलगाड़ी ग्रामीण अंचल की पहचान और वर्षों पुरानी परम्परा का प्रतीक है, बैलगाड़ी गांवों की संस्कृति, मेहनत और आत्मनिर्भरता का जीवंत उदाहरण है। खेती किसानी तथा अनाज ढोने से लेकर यातायात एवं व्यापार को गति देने में बैलगाड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैलगाड़ी ने ग्रामीण जीवन की धुरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में यह प्रतियोगिता केवल रोमांच नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने का उत्सव भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...