रायबरेली। 2 बाइकों की भिड़न्त में एक अधेड़ महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसकी हालत गम्भीर देखते चिकित्सक प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पोखरा गांव की रहने वाली 45 वर्षीय श्रमजीवी पत्नी वासुदेव अपने बेटे ऋतिक के साथ गुरुवार की शाम बाइक से सलेथू स्थित अपने मायके से अपने घर के लिए लौट रही थी। तभी जगदीशपुर के पास साइड से निकले दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बेटे ऋतिक ने बताया कि वह बाइक से अपने मामा के यहां से अपनी मम्मी को बाइक पर बिठाकर पोखरा अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में जगदीशपुर के पास बगल से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि महिला की हालत गम्भीर देखते हुए सीएससी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें