सर्वोदय आदर्श इ.का.कुकहा रामपुर में मानस सन्त सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव सम्पन्न

वार्षिकोत्सव में टॉपर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अंगद राही 9451250668
.............................................


अमेठी। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज कुकहा रामपुर में 30वां 2 दिवसीय मानस सन्त सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव तथा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। दूसरे दिन जिसका शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक जगदम्बा प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी तथा बालिका इण्टर कॉलेज के विभागाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, शिवकुमार तिवारी, अटेवा की महिला महामंत्री संतोषी तिवारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना से किया गया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय की छात्राओं ने ग्रुप ड्रांस, नाटक, एकांकी,भाषण, गीत तथा पुलवामा आतंकी हमले पर झांकी प्रस्तुत करके लोगों को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। 


कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्र-छात्राओं का जमकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह भदौरिया, कांग्रेस के जिला सचिव गौरव मिश्रा, पूर्व प्रधान रामकिशोर मौर्य ने टॉपर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। गौरव मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक जगदंबा प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी, विभागाध्यक्ष राजकुमार तिवारी के सार्थक प्रयासों से कुकहा रामपुर शिक्षा का हब बन गया है। वर्षों पूर्व तिवारी परिवार द्वारा जो सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज के रूप में नन्हा सा पौधा रोपा गया था वह आज एक विशाल वट वृक्ष बन चुका है जिसकी छांव में छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर रहा है। आदर्श सर्वोदय इण्टर कॉलेज, आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज, श्री रामस्वरूप तिवारी जनता पीजी कॉलेज कुकहा रामपुर में छात्र-छात्राओं को नर्सरी से परास्नातक तक की शिक्षा मिल रही है। 



कार्यक्रम मेधावी में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने के साथ ही क्षेत्र के सभ्रान्त नागरिकों एवं अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संतोषी तिवारी ने कहा कि शिक्षा वह विकास की कुंजी है जिससे सफलता के सारे द्वार खुल जाते हैं। शिक्षा से हमारी रचनात्मकता, कल्पना और नवीनता विकसित होती है।  सफल मंच संचालन उप प्रधानाचार्य एम.एल.शास्त्री द्वारा किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता मिलती है।


मेधावी टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह भदौरिया ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके पीछे निरन्तर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आत्मविश्वास बनाए रखें और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि टॉपर बनना अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। समाज और परिवार को आपसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। मेहनत और ईमानदारी ही आपको उच्च मुकाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता पड़ने पर ही मोबाइल का इस्तेमाल करें। उनके ऊर्जावान प्रेरक शब्दों पर विद्यार्थियों ने तालियों से स्वागत किया।


कॉलेज के वार्षिकोत्सव में संस्थापक जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को निरन्तर परिश्रम का मंत्र दिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।


इस मौके पर अरुण शुक्ला, अनुज पाण्डेय, चन्द्र मोहन दीक्षित, रविशंकर बाजपेई, प्रिंसी सिंह, आकांक्षा तिवारी, विनीत मौर्य, संदीप पाण्डेय, आनन्द शुक्ला, राजेंद्र कुमार बाजपेई, जयश्री सैनी, रंजना सिंह, त्रिवेणी प्रसाद दीक्षित, राजकुमार शुक्ला, राकेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह, शिवम मौर्य, साहब शरण भारती, जितेंद्र श्रीवास्तव, शालू बाजपेई, मधु सिंह, ज्योति मिश्रा, चांदनी, सिमरन, दिशा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...