फाइलेरिया से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

अंगद राही : 945120668
....................................

रायबरेली। फाइलेरिया मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को शिवगढ़ क्षेत्र के बेड़ारु गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बेड़ारु से कम्पोजिट विद्यालय बेड़ारु के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को फाइलेरिया जैसी गम्भीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। रैली को सीएफएआर जितेंद्र कुमार व विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां बच्चों ने फाइलेरिया से बचाव, साफ-सफाई रखने, मच्छरों से सुरक्षा और दवा सेवन से संबंधित नारे लगाए। कार्यक्रम पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म के सहयोग से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रुचिका पटेल की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस मौके पर ज्योति गुप्ता, आरती वर्मा, मिथिलेश चौधरी, आशा, रजनी, अनन्त कुमार शुक्ला, मोहम्मद जुनैद आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...