पहले प्रयास में आयुष विश्वविद्यालय में सरकारी सीट पर मिला दाखिला
अंगद राही : 9451250668
.......................................
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के चन्दापुर मजरे गूढ़ा गांव की रहने वाली डॉ.अंजली पटेल को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर में सरकारी सीट पर एम.डी.में प्रवेश मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ.अंजली ने इससे पूर्व बीएमएस की डिग्री प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। डॉ.अंजली पटेल ने बताया कि वे अपने दादा स्वर्गीय गया प्रसाद वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक की प्रेरणा, माता कंचन लता, पिता अखिलेश सिंह के मार्गदर्शन एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से इस मुकाम तक पहुंची हैं। उनका लक्ष्य एम.डी. की उपाधि प्राप्त कर आयुष कॉलेज में प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करना और राष्ट्र सेवा करना है। डॉ.अंजली पटेल के पिता अखिलेश सिंह पिछले 25 वर्षों से एक निजी आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंजली पटेल ने पिछले वर्ष बीएमएस कॉलेज में सेकेंड रैंक हासिल की थी। इस वर्ष एम.डी. प्रवेश परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर सरकारी सीट पर दाखिला लिया है। डॉ.अंजली पटेल के चयन पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, बलदेव वर्मा, अनुपम शुक्ला, आशाराम वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा, पूर्व प्रधान रामहेत रावत, राष्ट्रीय कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार रावत, मिथिलेश सिंह वर्मा,संजय सिंह, धनंजय वर्मा आदि गणमान्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें