नरसिंह दास जी महाराज अपनी अमृतवाणी से कथा रहे कथा का रसपान
अंगद राही : 9451250668
........................................
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूढ़ा स्थित लग्गूवीर बाबा मन्दिर प्रांगण में चल रही संगीतमयी साप्ताहिक जगजीवन दास साहब मानस कथा ने पूरे गूढ़ा कस्बे को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया है। प्रसिद्ध कथा व्यास नरसिंह दास जी महाराज ने इस विशेष धार्मिक आयोजन के पांचवें दिन शनिवार को अपनी अमृतमयी वाणी से संत जगजीवन दास के जन्म, उनकी अद्वितीय आध्यात्मिक महिमा तथा उनकी जन्मस्थली कोटवाधाम के महत्व का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बड़ा ही सुन्दर वर्णन किया।
कथा के दौरान सत्यनामी भक्तों की आस्था, साधना और त्याग की मिसालें प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति रस में डूबे श्रोता तालियां बजाते हुए झूमते नजर आए। यह विशेष धार्मिक आयोजन ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 1 से 3 बजे तक और शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस विशेष धार्मिक आयोजन में भक्त कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
आयोजक समिति ने बताया कि 10 फरवरी को विधिवत कथा का समापन होगा, जिसके उपलक्ष्य में 11 फरवरी को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों के साथ ही दूर दराज से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें