हाइवे पर ट्रक के साथ 200 मीटर तक घसीटते चला गया मासूम ! दर्दनाक मौत
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित रानीखेड़ा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं डेढ़ वर्षीय मासूम वेदांश ट्रक के पहिए के साथ करीब 200 मीटर तक हाईवे पर घिसड़ते चला गया। जिसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
खब़र से सम्बन्धित वीडियों देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/jEzuN0nN4CM?si=GKuDE_ssYFGZv0MT
जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर सलेथू गांव का रहने वाला 18 वर्षीय युवक हर्षित पुत्र सूर्यलाल जो शनिवार को अपनी बड़ी बहन रीना पत्नी मोनू शर्मा निवासिनी केसर खेड़ा मजरे चितवनियां थाना शिवगढ़ को बाइक पर बिठाकर बछरावां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बछरावां गया था
जहां से शायंकाल अल्ट्रासाउंड कराकर वापस घर के लिए आ रहा था तभी रास्ते में रानीखेड़ा हनुमान मन्दिर के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक आता देख हर्षित बाइक हाईवे किनारे रोककर खड़ा हो गया। इसके बावजूद बगल से निकले अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिस भाई - बहन व डेड वर्षीय मासूम वेदांश हाईवे पर गिर पड़ा। हादसे में मासूम वेदांश की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं भाई बहन दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के क्षति विक्षिप्त शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया वहीं घायल भाई बहन को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस वाहन से घायल अवस्था में रीना पत्नी मोनू और हर्षित को पुलिस अस्पताल लेकर आई थी प्राथमिक उपचार की पश्चात जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर ट्रक और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
हर्षित के घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील
मामा हर्षित के साथ भांजे वेदांश की फाइल फोटो
रिश्तेदारों ने बताया कि हर्षित की छोटी बहन का 14 फरवरी को तिलक और 19 फरवरी को शादी है, जिसको लेकर घर में खुशियों का माहौल था। हर्षित बहन की शादी के कार्ड बांट रहा था उसी सिलसिले में वह अपनी बहन के घर केसर खेड़ा आया था। बहन के कहने पर वह बहन का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बहन रीना और भांजे वेदांश को साथ लेकर बछरावां गया था जहां से वह अपनी बहन और भांजे के साथ बाइक से वापस लौट रहा था तभी हादसा हो गया। मासूम की मौत से हर्षित और रीना के घर में परिजनों में कोहराम मच गया है। हर्षित के घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें