गूढ़ा-चन्दापुर मार्ग बदहाल, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा,किया प्रदर्शन


शिवगढ़ (रायबरेली)। पीएमजीएसवाई विभाग की अनदेखी से गूढ़ा-चन्दापुर वाया बेड़ारु सम्पर्क मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। करीब नौ किलोमीटर लम्बी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। नवीनीकरण की टेंडर प्रक्रिया एक वर्ष पूर्व पूरी होने के बावजूद काम शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को जोरावर खेड़ा के पास ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र कार्य प्रारंभ न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क से स्कूली छात्र-छात्राओं व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की बात कही।
जेई ओपी वर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार पहले भवानीगढ़-सूरजपुर मार्ग का कार्य पूरा करेगा, इसके बाद इस मार्ग का नवीनीकरण शुरू कर 31 मार्च तक पूर्ण कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...