गूढ़ा रजबहा की पटरी के नवीनीकरण में अनियमितता बतरने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


शिवगढ (रायबरेली) एक करोड़ 50 लाख की लागत से किए जा रहे गूढ़ा रजबहा की पक्की पटरी के नवीनीकरण में ठेकेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
गौरतलब हो कि गूढ़ा रजबहा की 10 किलोमीटर पक्की पटरी का नवीनीकरण किया जा रहा है जिसमें मानक के हिसाब से तारकोल व गिट्टी न डालने पर ओसाह के पास ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मानक के हिसाब सड़क निर्माण कराने की मांग की। सिंचाई विभाग द्वारा गूढ़ा रजबहे में गूढ़ा से अलीपुर टेल तक पटरी पर पक्की पटरी का नवीनीकरण कराया जा रहा है। जिसकी लागत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। बुधवार को ओसाह के पास विनय शर्मा, हरकल्प मौर्य, कपिल मौर्य, सम्मन नवाज, निसार, अनिरुद्ध सिंह, निखिल सिंह, निखिल सिंह सहित प्रदर्शन कर रहे दर्जनों लोगों का कहना था कि यदि मानक के हिसाब से सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। एक्स ई एन मुकेश कुमार ने बताया कि जो भी कार्य हो रहा है मानक के हिसाब से ही हो रहा है यदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया तो इसकी जांच कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...