मीना मंच सुगमकर्ताओ का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का बी.आर.सी सताव, डीह एवं राही मे हुआ समापन


रायबरेली। बालिकाओं को सशक्त,मुखर ,निडर एवं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी यू.पी.एस, कंपोजिट तथा केजीबीवी में मीना मंच कार्यक्रम का प्रत्येक शनिवार दोपहर बाद संचालन किया जाता है। मंच के संचालन हेतु एक सक्रिय शिक्षिका को विद्यालय स्तर पर सुगमकर्ता तथा तीन बालिकाओं को पावर एंजेल नामित किया गया  है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के दिशा निर्देश पर जनपद के सभी विकासखंड में दो दिवसीय मीना मंच सुगमकर्ताओ का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 


आज जनपद के विकासखंड डीह मे बी.ई.ओ तरुण कुमार, राही मे बी.ई.ओ बृजलाल एव सताव मे बी.ई.ओ शीतल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समापन तथा अमावा में बी.ई.ओ रिचा सिंह की देखरेख में शुभारंभ किया गया। जनपद नोडल मीना मंच एस.एस पाण्डेय ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा मीना मंच के सफल संचालन हेतु समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये जा रहे हैं। मीना मंच कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त एवं मुखर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने तथा मुसीबतो का सामना करने और आगे बढ़ाने के लिए सजग एवं जागरूक बनाया जाता है। समापन अवसर पर बी.आर.सी सताव एव राही मे पहुंच कर उन्होंने मीना मंच गठन ,पावर एंजेल चयन, प्रत्येक शनिवार वार्षिक कैलेंडर अनुसार सत्र संचालन, हेल्पलाइन नंबर ,मीना मंच कक्ष की साज सज्जा, प्रगति के पंख एवं अरमान मॉड्यूल तथा कॉमिक्स बुक आधारित बच्चों को सजग एवं जागरूक बनाने के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में सविता सिंह,सुनीति सिंह ,सीमा सिंह ,वंदना श्रीवास्तव, रिचा गोस्वामी ,राजलक्ष्मी वर्मा ,संगीता मिश्रा मीता श्रीवास्तव, ब्लॉक नोडल रेनू शुक्ला तपस्या पुरवार संगीता सिंह के अलावा सभी सुगमकर्ता प्रशिक्षण में शामिल रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...