एक दिवसीय मेला एवं विशाल भण्डारा सम्पन्न
रामलीला में राम वनगमन दृश्य देख भाव विभोर हुए दर्शक
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत दहिगवां स्थित प्राचीन कालीन गौरी शंकर महादेव मन्दिर दहिगवां में गत वर्षो की भांति पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पवन शुक्ला के नेतृत्व में एक दिवसीय मेले एवं दिव्य रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। हर बार की तरह महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुकीर्ति बाजपेई द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया एवं मेले में आने वाले अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मन्दिर में सुबह से दोपहर बाद तक जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घण्टे की घन घनाहट एवं बोल बम के जयकारों से सारा दिन मन्दिर परिसर गूंजता रहा। हवन पूजन के पश्चात पूर्वाहन 11 बजे शुरू हुआ भण्डारा देर रात्रि तक चला, मेले में आए हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। मेले में रामलीला का भव्य मंचन किया गया।
राजा दशरथ के दरबार में विश्वामित्र द्वारा राम और लक्ष्मण का मांगना, दंडक वन में राक्षसों का विनाश,सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। राम वन गमन, सीता हरण, किष्किंधा पर्वत एवं राम हनुमान सुग्रीव मित्रता का जीवान्त मंचन किया गया। पवन शुक्ला ने बताया कि पिछले 82 वर्षों से हर बार शिवरात्रि के दिन एक दिवसीय मेले एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है मेले का आयोजन ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया जाता है। रामलीला में कृष्ण शुक्ल द्वारा राम का, हर्षित अवस्थी द्वारा लक्ष्मण का, मयंक अवस्थी द्वारा सीता का जीवंत अभिनय किया गया।
इस मौके प्रेम कुमार शुक्ला, सूर्य कुमार शुक्ला, रमाशंकर शुक्ला,
बब्लू शुक्ला, विजय कान्त मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा,कृष्णा नन्द बाजपेई, अनुज त्रिवेदी, राघवानन्द बाजपेई, आशू शुक्ला,राघवानन्द बाजपेई, नीरज बाजपेई, अनुपम बाजपेई, सुधांशू, नैतिक, बाबा बर्फानी, आशू शुक्ला, इंद्र बहादुर सिंह, अनिल बाजपेई, छोटू बाजपेई, सूरज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। सफल मंच संचालन रामनरेश अवस्थी द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें