रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कोटवा स्थित प्रसिद्ध भैंसेश्वर महादेव में शुक्रवार रात 9 बजे से धंवारी एवं फाग गीतों का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान ललिता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में धंवारी मण्डली एवं ग्रामीणों ने एक से बढ़कर एक धंवारी व फगुआ गीत गाकर माहौल को भक्तिरस और उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी की सक्रिय भागीदारी रही, सभी में गजब का उत्साह दिखाई दिया। प्रधान पति अनिल कुमार यादव, ओम नारायण मिश्रा और हरीराम रावत ने बताया कि बसंत पंचमी से ही गांव में फगुआ गीतों की मधुर गूंज शुरू हो जाती है। यहां धंवारी और फाग गायन की परम्परा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जो होली के आगमन का संदेश देती है। हर वर्ष होली के पावन अवसर पर ग्राम देवी शीतला माता मन्दिर और भैंसेश्वर महादेव धाम में यह आयोजन होता है। इन लोकगीतों में राधा–कृष्ण की छेड़छाड़, प्रकृति का उल्लास और प्रेम–सौहार्द का भाव झलकता है। होली में ग्रामीण गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। ग्रामीण बोले ऐसे आयोजन गांव की संस्कृति, परम्परा और भावनात्मक जुड़ाव का जीवन्त उदाहरण है। इस मौके पर अजय सिंह, बाबूलाल गौतम, महेश गौतम, विजय सिंह, गुड्डू सिंह, रामू ,रामकुमार लोधी, अर्जुन शर्मा, भाईलाल, राम अवतार, नन्हू लोधी, गंगाराम, शेर बहादुर,रामकुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वीआईपी कल्चर को किया बाय-बाय, हुए ई-रिक्शा पर सवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh ने काफिला छोड़ा पकड़...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ही गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में मिलने से प्रशिक्षण ले रहे...
-
शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें