विद्यालय और सीएचसी में मनाया गया होलिकोत्सव, आमिर गुलाल लगाकर साझा की खुशियां

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में शनिवार को होली का पर्व उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया। कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को शिक्षकों ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।


 छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने भी रंग लगाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में शिखा बाजपेई, धर्मेंद्र अवस्थी, नीलम, रीता झा, मोहिनी त्रिपाठी, पंकज कुमार वर्मा, कल्पना सोलंकी, कमर जहां, संगीता व इमरान सहित अन्य मौजूद रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है। विद्यालयों में ऐसे आयोजन बच्चों को एकता और सहयोग का संदेश देते हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में ओपीडी समाप्त होने के बाद चिकित्सकों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई।


 सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने स्टाफ को मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों के माध्यम से दिलों को जोड़ने का पर्व है और हमें सदैव आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जयराम यादव व रश्मि रावत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...