रायबरेली। सिंचाई विभाग हैदरगढ़ खण्ड ने आवागमन के रास्ते को सुलभ बनाने के लिए बैंती रजबहा की कच्ची पटरी पर खडण्जा लगवाने की प्रकिया शुरु कर दी है। गौरतलब कि 10.3 किलोमीटर लम्बी बैंती रजबहा की पटरी रायबरेली और बाराबंकी जनपद को आपस में जोड़ती है। जिसके चलते इस सम्पर्क मार्ग से नेमुलापुर, कुम्भी ,तरौजा, दौलत खेड़ा, पूरे पान कुंवर खेड़ा,बैंती, मथुरा नगर, निहाल खेड़ा, जगन्नाथपुर, देहली, सूरजपुर, बड़वल सहित दर्जनों गांवों का इस सम्पर्क मार्ग से आवागमन है। रजबहा की 10.3 किमी पटरी में से 7 किलोमीटर पटरी कच्ची होने से हर बार बारिश में सम्पर्क मार्ग बदहाल हो जाता था। जिससे राहगीरों के साथ ही किसानों को आवागों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। रजबहा की करीब 3 किलोमीटर पटरी पहले से पक्की और खड़ण्जा युक्त है। शेष करीब 7 किलोमीटर कच्ची है जिस पर सिंचाई विभाग ने खडण्जा लगवाने की कवायद शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग हैदरगढ़ खण्ड 28 के अधिशासी अभियंता नवनीत कुमार ने बताया कि बैंती रजबहा की 7 किलोमीटर पटरी में खडण्जा लगवाया जाएगा। जिससे गांवों की कनेक्टिविटी जुड़ेगी इससे आम जनमानत के साथ ही क्षेत्रीय किसान लाभांवित होंगे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें