शिवगढ़ में कुएं में डूबने से युवक की मौत

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र चतुर खेड़ा मजरे खजुरों में युवक की कुएं डूबने से मौत गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब 9 की है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस ने कांटा डालकर युवक के शव को बाहर निकाल लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था जिसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को मृतक रमेश कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्रीकृष्ण अज्ञात कारणों से घर के सामने स्थित विशालकाय इन्दारा कुंआ में कूद गया। बड़ा कुआं होने के चलते इतनी जल्दी कोई कुएं में कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस ने कांटा डालकर मृतक के शव को बाहर निकाला, वहीं पीआरबी 112 पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची शिवगढ़ थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही शुरू कर दी है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिली है मौके पर पुलिस मौजूद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...