खब़र प्रकाशित होने के बाद बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पटरियों की भराई शुरु

रायबरेली। मीडिया में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभाग ने आखिरकार बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पटरियों की भराई शुरु करा दी है। पिछले कई सालों से हाइवे की दोनों पटरियां बदहाल एवं जगह -जगह गड्ढों में तब्दील थी। जिसके चलते एक साथ दो बड़े वाहनों के आ जाने पर साइकिल, मोटरसाइकिल सवार राहगीरों को बगल में खड़े होने के लिए जगह नहीं रहती थी लिहाजा लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते थे। जिसकी पिछले सप्ताह मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। वहीं कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन शिवगढ विकास अधिकारी कार्यालय में सौंप कर हाईवे के चौड़ीकरण, विद्युतीकरण आदि समस्याओं के समाधान की मांग की थी। 
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पटरियों की भराई होने से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं मीडिया में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने बछरावां से कुम्भी बॉर्डर तक मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। ज्ञात होगी कि बीती 8 फरवरी, 9 फरवरी और 10 फरवरी को बांदा-बहराइच हाईवे पर हुए सड़क हादसों में केसर खेड़ा निवासी मासूम वेदांश, बैंती निवासी रोहित साहू, जगन्नाथपर निवासी शिवशंकर रावत सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। अधिशासी अभियन्ता महिपाल सिंह ने बताया कि पटरियों की भराई कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...