नगर पंचायत कार्यालय में लहरा रहा भव्य तिरंगा, उमड़ रहा राष्ट्रप्रेम

रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लाखों की लागत से ऊंचे पोल पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और देशभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए इस भव्य तिरंगे ने नगर की गरिमा में चार चांद लगा दिए हैं। दूर से ही लहराता तिरंगा राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ऊंचाई पर शान से फहराता राष्ट्रध्वज हर व्यक्ति के मन में मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना जागृत कर रहा है। तिरंगे को देखकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर विशेष उत्साह नजर आ रहा है। कई लोग रुककर ध्वज को नमन करते और सेल्फी लेते दिखाई दिए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और आने वाली पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराना है। शाम के समय रोशनी में जगमगाता तिरंगा अत्यंत मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है।


पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिवगढ़ को सुन्दर और व्यवस्थित बनाने का अभियान निरन्तर जारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन ने बताया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और नगर की साफ-सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल केवल ध्वज स्थापना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अटूट श्रद्धा और गौरव का प्रतीक है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीयध्वज स्थल का सौंदरीकरण कराकर भव्यता और आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वीआईपी कल्चर को किया बाय-बाय, हुए ई-रिक्शा पर सवार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार  (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh ने काफिला छोड़ा पकड़...