रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के बांदा- बहराइच राजमार्ग पर स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर बने गोल चबूतरे पर बीती रात करीब 2 बजे अनियंत्रित ट्रेलर चढ़ने से चबूतरे में लाखों की लागत से लगा हाईमास्क स्ट्रीट लाइट का 51 फीट ऊंचा पोल टूटकर छटग्रस्त हो गया। गनीमत रही के जिस समय घटना हुई हाईवे राहगीरों का आवागमन नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेलर बछरावां की ओर से हैदरगढ़ की ओर जा रहा था। तभी ट्रेलर अनियंत्रित होकर चबूतरे पर चढ़ गया। घटना का मुख्य कारण हाईवे का चौड़ीकरण ना होना बताया जा रहा है। हाई मास्क स्ट्रीट लाइट शिवगढ़ नगर पंचायत द्वारा लगवाई गई थी, लाइट रहने पर जिससे भवानीगढ़ चौराहा जगमग रहता था। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें