अंगद राही
................
रायबरेली। 14 फरवरी को शिवगढ़ में ब्लैक डे के रूप में मनाया गया। शनिवार की देर शाम युवाओं ने पुरवामा हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अन्तर्गत लाही चौराहे पर रोहित मिश्रा, आशीष सिंह, शिवम श्रीवास्तव, सूरज सिंह, अनुज अवस्थी, रितेश पाण्डेय, आदर्श श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, हर्षित आदि युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर भारत माता के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। हाथों में कैंडल और आंखों में नम आंसू लिए युवाओं ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। पुलवामा आतंकी हमले में शाहिद मां भारती के लाल अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
रोहित मिश्रा, अनुज अवस्थी, सूरज सिंह आदि युवाओं ने कहा कि पुलवामा के वीरों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।रोहित मिश्रा ने कहा, “पुलवामा के वीरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों पर हमें गर्व है, जिनके त्याग बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा” अनुज अवस्थी ने भावुक स्वर में कहा, “शहीदों की शहादत हमें राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देती है। हमें उनके सपनों का भारत बनाना है।” सूरज सिंह ने कहा, “हम संकल्प लेते हैं कि राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे।”
‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने कहा कि देश कभी भी अपने वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को नहीं भूल सकता।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें