साप्ताहिक कथा के समापन पर आयोजित विशाल भण्डारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूढ़ा स्थित लग्गू वीर बाबा मन्दिर प्रांगण में चल रही सप्ताहिक जगजीवन चरित्र मानस के समापन के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। राजेश मौर्य के नेतृत्व में आयोजित संगीतमयी श्री जगजीवन चरित्र मानस कथा का रसपान नरसिंह दास जी महराज अपनी अमृतमयी वाणी से करा रहे थे। वहीं कथा में पधारे पूज्य महंत घनश्याम दास, पूरे पुरवा धाम देवीदास के मुखारविंद से जगजीवन दास साहब की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। जिन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर समर्थ गुरु जगजीवन साहब को विधि-विधान से भोग अर्पित कर महंत घनश्याम शरण दास जी ने भण्ड़रे का शुभारभ किया। भण्डारे में आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।


 कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा, पूर्व प्रधान रामहेत, जंग बहादुर, दिनेश यादव, पराग प्रसाद रावत सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सरदार वीरेंद्र सिंह ने समर्थ गुरु जगजीवन साहब के अमृतमय भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस विशेष धार्मिक आयोजन में गूढ़ा प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा व निदेशक राज्य विधान मण्डल पेंशनर संस्थान विधान भवन लखनऊ एवं गीता धर्मार्थ चिकित्सालय के संस्थापक डा. बल्देव वर्मा ने महन्त घनश्याम दास व कथा व्यास नरसिंह महाराज , महन्त राम अवध मौर्य , महन्त फूल चंद्र , महंत बिहारी दास , अर्जुन सिंह, महन्त बाबा , कल्लू दास आदि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही डॉ. बलदेव वर्मा ने 11000 का विशेष आयोग प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...