रायबरेली। शनिवार को शिगगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से चार तो वहीं दूसरे पक्ष से एक किशोर जख्मी हो गया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मारपीट में एक पक्ष से गुड्डा पत्नी हनोमान उम्र 52 वर्ष, नीशू पुत्री हनोमान 18 वर्ष, खुशबू पुत्री हनोमान उम्र 16 वर्ष, करन पुत्र हनोमान हनोमान उम्र 17 वर्ष जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से आयुष पुत्र रामबक्स उम्र लगभग 14 वर्ष जख्मी हो गया। गुड्डा पत्नी हनोमान का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर उन्होंने विपक्षियों की शिकायत की थी जिसकी जांच शुक्रवार को पुलिस करने आई थी, जिससे विपक्षी चिढ़े हुए थे। शनिवार को गांव के ही रामबक्स का लड़का दीवाल में ईंट ठोक रहा था मना किया गया तो घर में घुसकर उनकी दो बेटियों, नाबालिक बेटे और उनकी पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष से रामबक्स का आरोप कि दोनों के बीच जमीनी विवाद पहले से चल रहा है। शनिवार को उनके यहां टिन सेड रखा जा रहा था जो दीवार में लड़ गया तो विपक्षियों ने उनके नाबालिक बेटे आयुष की पिटाई कर दी। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों तहरीर मिली है मुकदमा दर्जकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें