शिवगढ़ में 18 स्थानों पर अदा की गई ईद की नमाज

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई नमाज


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती ईदगाह, शिवगढ़, भौसी, कुम्हरावां,असहन जगतपुर, भवानीगढ़ सहित कुल 18 स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से ईद उल फितर की नमाज सम्पन्न हुई। शनिवार को प्रातः साढ़े 9 बजे बडवल, गनहरी, फिरोजाबाद, शिवली ,बैंती ,पिपरी सहित जगहों से भारी संख्या में लोग ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए बैंती ईदगाह पहुंच गए। जहां बड़ी ही शिद्दत के साथ लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदाकर खुदा को याद किया एवं खुद के प्रति अदा फरमाई।


नमाज के पश्चात सभी नमाजियों ने एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद दी। जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम रहे। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद तिवारी, हल्का लेखपाल अभिषेक पटेल, पुलिसकर्मी तथा प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण जायसवाल, एडवोकेट गौरव मिश्रा, राजेन्द्र राज,पेश इमाम मोहम्मद असीर, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद कादिर,मोहम्मद कय्यूम आदि लोग मौजूद रहे। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शिवगढ़ में कुल 18 जगह पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई, सभी जगह शाम को ढंग से नमाज सम्पन्न हुई। 


ईद उल फितर में देखने को मिली गंगा जमुनी तहजीब


शिवगढ़ क्षेत्र के बैंती में हर साल की तरह ईद उल फितर के त्यौहार में हिन्दू - मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र के लोगों को हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारे एवं आपसी सौहार्द पैगाम दिया। प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण जायसवाल ने कहा कि बैंती ग्राम पंचायत में चाहे मुस्लिम भाइयों का त्यौहार हो या हिंदू भाइयों का यहाँ हिंदू मुस्लिम एकता ,भाईचारे एवं आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिलती हैं यहाँ होली हो या ईद हिंदू मुस्लिम भाई आपस में गले लगकर एक दूसरे को दिली मुबारकबाद देते हैं। वहीं कांग्रेस के जिला सचिव एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में रायबरेली सांसद राहुल गांधी, अमेठी सांसद केएल शर्मा के बैनर तले ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडवोकेट गौरव मिश्रा ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वीआईपी कल्चर को किया बाय-बाय, हुए ई-रिक्शा पर सवार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार  (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh ने काफिला छोड़ा पकड़...