रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही परिजन जिसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार उसने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गम्भीर होते देख परिजनों ने जिसे अस्पताल पहुंचाया। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने बताया कि राजरानी नाम की महिला को अस्पताल लाया गया है। परिजनों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की बात कही जा रही है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...