शिवगढ़ क्षेत्र में पारम्परिक उल्लास के साथ जुलूस निकालकर खेला गया फाग


रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र में इस वर्ष होलिका दहन के तीसरे दिन पारम्परिक उल्लास के साथ होली का फाग खेला गया। बैंती, देहली, शिवली, चितवनियां, कुम्भी, शिवगढ़ समेत पूरे इलाके में गाजे-बाजे के साथ फाग जुलूस निकला गया। ग्राम पंचायत बैंती में अरुण कुमार मिश्रा, कमल किशोर रावत और शैलेंद्र तिवारी आदि के नेतृत्व में युवाओं ने डीजे की ध्वनि पर फाग खेलते हुए कस्बे की गलियों और मंदिरों का भ्रमण किया।
ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक छटा देखते नही बन रही थी। बुजुर्ग चौपालों पर बैठकर पारम्परिक फाग गुनगुना रहे थे, तो महिलाएं घरों की दहलीज पर रंग और गुलाल से स्वागत कर रही थीं। 


जगह-जगह अबीर-गुलाल की वर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। युवाओं में खासा उत्साह दिखा। सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में होली की मस्ती और ग्रामीण संस्कृति की झलक बनी रही। अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रातः 8 बजे फाग शुरू हुआ था जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

रायबरेली‌। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा- ओसाह सम्पर्क मार्ग पर स्थित सेमरगंज गांव के पास ट्रैक्टर - मोटर साइकिल की टक्कर में मोट...