शिवगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, 3.75 लाख के बिजली तार चोरी


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलन्द हैं। बेखौफ चोरों ने विद्युत विभाग की आपातकालीन लाइन से करीब 3 लाख 75 हजार रुपये के तार चोरी कर लिए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विद्युत विभाग के अनुसार शिवगढ़ से बछरावां तक करीब 19 किलोमीटर लंबी पुरानी विद्युत लाइन की मरम्मत कराई गई थी। इसके लिए विभाग ने लगभग पांच लाख रुपये का बजट जारी किया था ताकि गर्मी के मौसम में आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। रविवार को जैसे ही लाइन चालू कर जांच की गई, उसमें फाल्ट आने लगा। जांच में पता चला कि नगर पंचायत क्षेत्र के अहलादगढ़ से अंबेडकर नगर की ओर लगभग 1.25 किलोमीटर लाइन के तार गायब हैं। चोरी को अंजाम देने के लिए चोरों ने दोनों ओर के पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिए।
एसडीओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर शिवगढ़ थाने और विजिलेंस विभाग को दे दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...