रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगांव मजरे पाराकला में लव मैरिज करना युवक को पड़ा भारी।
पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने बहन के साथ मिलकर पति की बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया जहां खबर लिखे जाने तक युवक का उपचार चल रहा था। पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि उसने अपने गांव में ही नाना के यहां रहने वाली एक लड़की से कुछ महीने पहले लव मैरिज की थी। जिसके बाद से ही उसकी पत्नी अपनी नानी के यहां साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ। आपसी समझौते के तौर पर वह दिन में अपने घर में रहता था और रात में पत्नी के साथ उसके नाना के यहां रहता था। रविवार को दिन में पत्नी ने फल लाने के लिए कहा तो उसने भाई से 900 रुपए लिए और महराजगंज फल लेने के लिए जा ही रहा था कि तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासूनी को लेकर उसकी पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर डण्डे से उसकी पिटाई कर दी और कई जगह दांतों से भी काट लिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची डायल 112 और थाने की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कायवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें