रायबरेली। खेत में चर रही नीलगाय को भगाने गई किशोरी को सर्प ने डस लिया। जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे नरायनपुर की है। किशोरी के पिता जगदीश ने बताया कि उनकी बेटी निशा उम्र 13 वर्ष शुक्रवार को सायंकाल खेत गई थी। जहां खेत में चल रही नीलगाय को भागते समय सर्प ने निशा को डस लिया। जानकारी होते ही परिजनों द्वारा जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां किशोरी की हालत गम्भीर देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी ने तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने प्राथमिक उपचार के पश्चात किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि किशोरी को सर्प ने डसा है जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान
राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें