रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कबिरादान मजरे बैंती स्थित प्राचीनकालीन बाबा कबिरादान के मन्दिर में गत वर्षो की भांति शीतलाष्टमी यानी होली के आठव को एक दिवसीय ऐतिहासिक मेले के साथ ही 3 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर कबीरादान बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, सचिव कमल किशोर रावत के नेतृत्व में कबीरादान बाबा सेवा समिति ने मन्दिर में होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रचार वाहनों के साथ ग्राम पंचायत बैंती तथा आस-पास के गांवों में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है और सभी से मेले एवं विशाल भण्डारे में आने की अपील कर रहे हैं। कबीरादान बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि 9 मार्च को मंत्रोच्चारण के साथ श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारम्भ होगा, 10 मार्च को जिसके समापन पर मेले का भव्य आयोजन आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 मार्च को कबीरदान बाबा के मन्दिर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कबीरादान बाबा सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया जायेगा। इस मौके पर रामविलास, शिवराज रावत, रजत श्रीवास्तव, सुमित यादव, देव शंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान
राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें