कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। कथा का आयोजन सदाशिव कश्यप व शिव भोला कश्यप ने बताया कि 22 मार्च से 29 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। 


कथा वाचन के लिए अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित देवेंद्र अवस्थी जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
कलश यात्रा नगर पंचायत में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वीआईपी कल्चर को किया बाय-बाय, हुए ई-रिक्शा पर सवार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार  (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh ने काफिला छोड़ा पकड़...