रायबरेली। कुर्मी पलिया गांव में गुरुवार की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पति को सर्प ने डसा तो गुस्साई पत्नी ने हिम्मत दिखाते उसे चप्पल से पीट-पीटकर मार डाला और उसे पन्नी में भरकर तत्परता पूर्वक मृत सर्प के साथ सर्प दंश से पीड़ित पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंची और डॉक्टर को दिखाते हुए बताया कि इसी सर्प ने डसा है। जानकारी के मुताबिक कृषक राजेंद्र कुमार (47) अपनी पत्नी राजरानी के साथ शिवगढ़ रजबहा के किनारे पशुओं के लिए पुवाल लेने गए थे। जैसे ही उन्होंने पुवाल का बोझ उठाया, नीचे बैठे सर्प ने उनके पैर में डस लिया। जिससे गुस्साई पत्नी ने बिना समय गंवाए चप्पल से सर्प को पीट-पीटकर मार डाला और उसे पन्नी में भरकर पति के साथ अस्पताल पहुंच गई जहां डॉक्टरों ने तत्काल सर्प को हटवाकर उसके पति का इलाज शुरू किया। जहां शुक्रवार की भर तक इलाज चला।चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि राजेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को सर्प ने डसा था। जिसकी पत्नी साथ में मृत सर्प भी लेकर आई थी। पत्नी के साहस और सूझबूझ से समय पर इलाज संभव हो सका। यह अनोखी घटना क्षेत्र में सारा दिन चर्चा का विषय बनी रहे, सभी लोग महिला के साहस की सराहना कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न
नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे ...
-
रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ही गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में मिलने से प्रशिक्षण ले रहे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें