अमित श्रीवास्तव
........................
शिवगढ़ रायबरेली। शैक्षिक सत्र 2026/27 के शुभारंभ से पूर्व शासन की मंशा के अनुरूप, विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बदावर में बुधवार को नवारंभ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता ग्रोवर के नेतृत्व में किया गया, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान शिव प्रकाश द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, मां सरस्वती वन्दना इत्यादि कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।
विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तथा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही उनके अभिभावकों को मंच पर आमंत्रित कर उनसे यह अपील की गई कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेज कर उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग करें। नवारंभ उत्सव के दौरान इस वर्ष कक्षा 5 उत्तीर्ण कर अगले सत्र में दूसरे विद्यालय में प्रवेश हेतु जा रहे बच्चों को सम्मानित व पुरस्कृत करते हुए उनका विदाई समारोह मनाया गया, तथा आंगनबाड़ी केंद्र में 6 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके बच्चों के कक्षा 1 में प्रवेश कराने हेतु उनके अभिभावकों से आग्रह किया गया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापिका मृदुलता, सुमन तिवारी, शिक्षामित्र सूर्यभान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता श्रीवास्तव, सहायिका सावित्री देवी, तथा संतराम, चंद्रभान, तेज बहादुर, निधि सिंह, सरिता देवी, शान्ति, रामकुमारी, सुनीता देवी, रेखा, सपना, शकुंतला देवी, अनीता, रूबी आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें