शिवगढ़ से कासी तथा विंध्याचल धाम पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था, किए दर्शन

श्रद्धालुओं ने बाबा काशी विश्वनाथ, कालभैरव, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन


रायबरेली। शिवगढ़  से वाराणसी तथा विंध्याचल धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे ने बाबा काशी विश्वनाथ, काल भैरव, मां विंध्यवासिनी के मन्दिर में बड़ी ही शिद्दत के साथ माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के जत्थे ने सोमवार की भोर साढ़े 3 बजे बाबा काशी विश्वनाथ के पावन धाम में पहुंचकर
मन्दिर में जलाभिषेक कर त्रिकालदर्शी बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद काशी के कोतवाल माने जाने वाले कालभैरव के दर्शन किए तत्पश्चात श्रद्धालुओं का जत्था विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के पावन धाम पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी ही शिद्दत के साथ जगत जननी मातारानी के दर्शन कर घर, परिवार तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। 


गौरतलब हो कि रविवार को समाजसेवी राज भैया उर्फ़ राज दीक्षित हरियाणा वाले के नेतृत्व में शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध श्री बरखण्डीनाथ महादेव मन्दिर परिसर से हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था बाबा काशी विश्वनाथ एवं मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना हुआ था। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।  इस अवसर पर राज दीक्षित ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करती हैं। धार्मिक यात्राओं से आध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ता है और मन को शांति मिलती है।
दर्शनार्थियों के जत्थे में कन्हैया अवस्थी, अमित मिश्रा, नीरज अवस्थी, छोटू द्विवेदी,अंगद राही विकास गुप्ता, आदि लोग शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...