बांदा-बहराइच राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह को सौंपा सीएम को संबोधित ज्ञापन


शिवगढ़ (रायबरेली) बांदा - बहराइच राजमार्ग चौड़ीकरण  को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जामकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के समझाने पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपने के बाद    जाम खुला। शुक्रवार को भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण भवानीगढ़ चौराहे पर पहुंच गए  ग्रामीणों ने 5 मिनट के लिए बांदा-बहराइच हाईवे को जांम कर दिया इसकी जानकारी जैसे ही पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह व भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी को मिली मौके पर पहुंच गए उन लोगों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बातचीत की जाएगी, तब कहीं जाकर आक्रोशित ग्रामीण माने आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह को सौंप कर जल्द मार्ग के चौड़ीकरण करण कराये जाने की मांग की है।



 आक्रोशित ग्रामीणों में प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, दिलीप सिंह, पिंटू, नूर आलम, राजेश, सुनील कुमार, चंद्रिका प्रकाश पांडेय, उत्कर्ष, सत्यम, अशोक कुमार पांडेय, शिवकुमार , रामसुख, रणविजय सिंह , शशी सिंह भदौरिया सैकड़ो लोगों का कहना है कि रायबरेली -बाराबंकी के कुम्भी बॉर्डर से लेकर बछरावां तक 19 किलोमीटर में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब-तक एक वर्ष में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है व 500 से अधिक लोगों के हाथ पैर टूट चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द इस मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
प्रांतीय लोग निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि यह हाईवे कार्य योजना में प्रस्तावित है बजट आने पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पता चला था कि आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया है वहां पर पहुंचे उन लोगों से बातचीत की उनका ज्ञापन लिया मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर बात कि जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...