रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ही गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में मिलने से प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों, अनुदेशकों, पंचायत सहायकों एवं शिक्षामित्रों का गुस्सा फूट पड़ा, आक्रोशित प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। गौरतलब हो कि क्षेत्र के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ व आरडीआरके पब्लिक स्कूल शिवगढ़ में 200 से अधिक लोगों को सुपरवाइजर तथा प्रगणक के रुप में तीन दिवसय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षुओं ने बताया प्रशिक्षण के पहले दिन सुबह नाश्ते में उन्हे पांच रुपए वाला एक-एक बिस्कुट और चाय दी गई।
दोपहर में भोजन की थाली में पनीर, दाल, सूखी सब्जी, चावल सलाद और अचार दिया गया। थाली का ढक्कन हटाते ही दाल,सब्जी, पनीर और चावल से तीक्ष्ण दुर्गंध आने लगी, भोजन में कीड़े रेंग रहे थे जिसको लेकर किसी ने भोजन नहीं किया सभी ने भोजन फेंक दिया। प्रशिक्षण ले रहे विशाल तिवारी, नितिन, प्रीतू सिंह अनुसुइया वर्मा, जयन्ती देवी, एजाज अहमद, देवेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, विश्वनाथ प्रताप दुबे, दिनेश सिंह आदि प्रशिक्षुओं ने बताया कि सड़ा हुआ, बासी भोजन दिया गया है जिसमें कीड़े रेंग रहे हैं।
सड़े भोजन दुर्गन्ध की आती तेज दुर्गन्ध के चलते काफी प्रशिक्षुओं ने तो भोजन लेने से इंकार कर दिया जिसके चलते काफी थालियां बगैर पैक खोले ही फेंक दी गई, शिक्षकों ने जिसकी जांच की मांग की है। यदि व्यवस्था में सुधार ना हुआ तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। महराजगंज उप जिलाधिकारी गौतम प्रकाश का कहना है की जानकारी नहीं है तहसीलदार से बात कर रहे हैं यदि खराब भोजन दिया गया है तो जांच कराई जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें