बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलें बर्बादी की कगार पर

रायबरेली।  शिवगढ़ क्षेत्र में शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। चौपट होती फसलों को देख किसानों के सांसें हलक में अटक गई हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं, सरसों, मटर, चना,मसूर की फसल पर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार कहर बनकर बरश रही है। अचानक बदले मौसम से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मण्डरा रहा है।
कृषक राम किशोर मौर्य, सूरज सिंह, रामहर्ष, मायाराम रावत, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार राज और राकेश कुमार ने बताया कि कड़ी मेहनत और खून-पसीना बहाकर तैयार की गई फसल अब कटाई के समय चौपट हो रही है। किसानों का कहना है कि बे बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
इस संबंध में एडीओ एग्रीकल्चर दिलीप सोनी ने बताया कि जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, वे फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि नुकसान का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बे मौसम बारिश और आंधी ने तोड़ी किसानों की कमर, उम्मीदों पर फिरा पानी

रायबरेली। बे मौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। गौरतलब हो कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे आई तेज आं...