पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय कुम्भी में टीएलएम एवं विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय कुम्भी में विज्ञान एवं टीएलएम प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाध्यापक विश्वनाथ प्रताप दुबे, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बेड़ारू के शाखा प्रबन्धक पुष्कर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित कुम्भी ग्राम प्रधान अशर्फीलाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनव मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को सरल ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने भविष्य के लक्ष्यों और रुचियों को भी साझा किया, जिसे देखकर अतिथियों ने उनकी सराहना की। अतिथियों और शिक्षकों ने प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में बीओबी के रीजनल मैनेजर आशीष, एसएमसी अध्यक्ष जयकरन   सहायक अध्यापिका अंजुला सक्सेना, राजकुमार सिंह, संगीता गुप्ता, सुमन सिंह, प्रतिभा पटेल, निशा यादव, सचिन शुक्ला, चित्रा शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अशर्फीलाल यादव, कल्पना सिंह, जय विजय, मनीष श्रीवास्तव, अनुपा श्रीवास्तव, सपना सिंह, अर्चना सिंह, देवेंद्र सिंह, शकुंतला जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...