ओम प्रकाश रावत
...........................
रायबरेली। टू गेदर वी बिल्ड फाउंडेशन द्वारा बछरावां क्षेत्र खैरहनी के ग्राम पीठन, कुशलीखेड़ा सहित आस-पास के दर्जनों गांवों में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर टू गेदर वी बिल्ड फाउंडेशन द्वारा संचालित “युवा संवाद कार्यक्रम” के अन्तर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम संस्था के डायरेक्टर गौरव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कोऑर्डिनेटर अशोक शुक्ला ने भारतीय संविधान में वर्णित छह मौलिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ये अधिकार प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा दें।
अशोक शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा, भारतरत्न बाबा साहेब “डॉ.भीवराव अम्बेडकर का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और समानता का संदेश देता है। हमें उनके विचारों को अपनाकर समाज को मजबूत और समरस बनाना होगा।” इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री केतकी, राजकुमारी, आरोग्य सखी पूनम, ममता, आरती सहित दर्जनों युवा, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें