जमीनी विवाद में पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 दर्जन से अधिक घायल ! 18 रेफर

तीन की हालत गम्भीर, एक की हालत चिन्ता जनक


शिवगढ़ (रायबरेली) शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शेरसन का पुरवा मजरे बेड़ारू में घर की जमीन के विवाद में 2 पक्षों में जमकर लाठी डण्डे चले जिसमें दोनों पक्षों की 12 महिलाओं समेत 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां से 18 को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।


 सेरसन का पुरवा गांव के रामेश्वर ने बताया कि उन्होंने गांव के राजकुमार से घर खरीदा था जिसको राजकुमार ने गांव के ही राम किशुन को दोबारा बेंच दिया। बुधवार की सुबह वे उसी घर में भूसा रख रहे थे कि रामकिशुन आदि ने मना किया जिससे दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से रामेश्वर (50) मायाराम (45) सियाराम (35) पुत्र गण रामलाल, मायावती (45) पत्नी रामेश्वर, राम लखन (15) राम शरन (25) राम करन (17) पुत्र गण रामेश्वर, सोनी (18) मालती (23) रामदेई 60 पत्नी रामलाल, रेशमी (16)पुत्री मायाराम, राजवती (35)पत्नी मायाराम ,आंशिका (15) रेशमी (13)पुत्री मायाराम और दूसरे पक्ष से राज कुमार (30) पुत्र जगदीश, ज्योति (25)पत्नी राजकुमार, सरवन (25) पुत्र शिव भजन,सीतादेवी (23) पत्नी सरवन, धर्मेंद्र (20) शिवपाल, सुंदरलाल (35) पुत्र गरीबे, रामावती (45)पत्नी शिवपाल, संध्या (13)पुत्री राजकुमार, सताना देवी (40) पत्नी राम किशुन आदि गंभीर रूप से घायल हो गए


 लहूलुहान हालत में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात 18 को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने बताया कि गम्भीर हालत में सीता देवी, रामवती व राम किशुन समेत दोनों पक्षों के 18 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में घर पर कब्जे करने को लेकर मारपीट हुई है जिसमें दोनों पक्षों से 23 लोग घायल हुए हैं,सभी को मेडिकल के लिए भेजा गया है तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचेंगे डॉ. मनोज पाण्डेय, स्वागत कार्यक्रम किए निरस्त

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद रायबरेली पहुंच रहे डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने ...