सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी, उपचार के बाद भेजा घर

शिवगढ़ (रायबरेली) शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू गांव में गुरुवार की देर रात एक महिला को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार तारावती (35) पत्नी अमर बहादुर को रात में किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले गए। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा तत्काल उपचार शुरू किया गया। करीब रात दो बजे तक चले इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। 


पीड़िता ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह सर्प की पहचान नहीं कर सकी। पैर झटकने पर सांप दूर जाकर गिरा और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने बताया कि महिला को समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...