शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ ब्लाक के जनपद विद्यालय बेड़ारू में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है । जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने विद्यालय के बच्चों के लिए बैठने के लिए सीटें और बेंच दान में प्रदान किए । अब तक फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चों को जब नई सीटें और बेंच मिलीं तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी । बच्चों में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया ।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा । जिससे उनकी शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा । जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी वे ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे । प्रभारी हेडमास्टर अंतिमा चौधरी ने कहा कि सेवा अथवा दान संसार का सबसे बड़ा धर्म है ।
जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने गरीब बच्चों को बैठने के लिए व्यवस्था की है यह मानवता का मिसाल है । पूर्व प्रधान अंकित वर्मा, सेवानिवृत शिक्षक विश्राम, कन्हैया सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा के द्वारा बच्चों के लिए प्रदान की गई फर्नीचर व्यवस्था समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें