प्रबुद्ध सभा कार्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई श्री परशुराम जयन्ती

अंगद राही : 9451250668
..............................................

रायबरेली। ब्राह्मण कुल गौरव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम ने पृथ्वी पर जन्मे हर प्राणी को राह दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि  सेवा, दया, मिनम्रता, हर सुख दुख में सबके साथ खड़े रहना यही ब्राह्मण समाज का इतिहास रहा है। किन्तु कुछ मुट्ठी भर लोग ब्राह्मण समाज पर उंगली उठाने की हिमाकत करते हैं उन्हे चुनौती देना चाहते हैं, सीख देना चाहते हैं ये समाज एक हाथ में शास्त्र लेकर चलता है तो दूसरे हाथ से शस्त्र उठाने मे भी कभी पीछे नहीं रहा। यह उद्गार पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय क्षेत्र के ओसाह में आयोजित परशुराम जयन्ती पर व्यक्त कर रहे थे। 


गौरतलब हो कि हर साल की तरह क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओसाह स्थित प्रबुद्ध सभा कार्यालय परिसर में प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम की जयन्ती एवं प्रबुद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मशहूर कीर्तनकारा क्रांति दीपमाला और कीर्तनकार शशि राजकमल के बीच जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें दोनों कीर्तन कलाकारों ने भगवान परशुराम की जीवन पर आधारित एक से एक कीर्तन गाकर सभी को भक्ति रस में डुबो दिया। 



जिसका शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक तथा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज पाण्डेय द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार ब्राह्मण कुल गौरव भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से किया गया। कार्यक्रम में श्री पाण्डेय का प्रबुद्धजनों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया वहीं कार्यक्रम के आयोजक राकेश राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज, ओसाह ग्राम प्रधान मनोज त्रिवेदी आदि लोगों ने श्री पाण्डेय को प्रतीक चिन्ह के रुप में भगवान परशुराम की प्रतिमा, गदा, फरसा तथा चांदी का मुकुट भेंटकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में समूची बछरावां विधानसभा से पहुंचे प्रबुद्धजनों एवं पत्रकारों को श्री पाण्डेय ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के आयोजक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने ब्राह्मण समाज पर उंगली उठाने का काम किया तो उसको मुंहतोड़ जवाब देने का काम जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भण्डारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी शिद्दत के साथ प्रसाद ग्रहणकर मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर भगवान कुमार अवस्थी, विद्यासागर अवस्थी, संजय मोहन त्रिवेदी, कृष्णकान्त उर्फ दउवा शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, अनूप बाजपेई, डॉ. प्रेमशरन, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जयराम यादव, रश्मि रावत, उमाकांत अवस्थी, हरिवंश द्विवेदी, पंकज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन कवि प्रवीण त्रिपाठी द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वीआईपी कल्चर को किया बाय-बाय, हुए ई-रिक्शा पर सवार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार  (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh ने काफिला छोड़ा पकड़...