शिवगढ़ (रायबरेली) : शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाइवे पर रानीखेड़ा गांव के पास रविवार एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने महिला को अस्त-व्यस्त हालत में देखकर तुरन्त पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। करीब दो घण्टे बाद रानीखेड़ा निवासी पीताम्बर रावत ने अस्पताल पहुंचकर महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। पीताम्बर ने बताया कि उसकी पत्नी शराब पीने की आदी है। रविवार को वह गांव में इरफान का ट्रैक्टर लेकर काम पर चला गया था, इसी दौरान उसकी पत्नी नशे की हालत में घर से निकलकर सड़क पर पहुंच गई, जहां वह बेहोश मिली। पीताम्बर ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसकी मुलाकात बछरावां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी थुलेण्डी के रसूलपुर गांव निवासी राजाराम की बेटी रन्नौ से हुई थी। तब से वह उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि महिला की हालत गम्भीर है। उसे होश में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है और उसका पति अस्पताल में मौजूद है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें