रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैंती द्वितीय में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों और अभिभावकों शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने एवं नए नामांकन के लिए प्रेरित किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका संध्या पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शामिल बच्चों ने गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने-लिखने का करो जतन” और “अब न डण्ड़ा अब रुल, आओ बच्चों चलें स्कूल” जैसे प्रेरक नारे लगाए। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरे गांव का माहौल शिक्षामय हो गया। संध्या पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहाकि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का आधार है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव सम्भव है। रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें