शिवगढ़,रायबरेली। टुल्लू मशीन से नल में उतरी करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से झुलस गया, जिसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात मसूम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तरौंजा गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक तरौंजा गांव के रहने वाले आशीष कुमार शर्मा का 10 वर्षीय बेटा कृष्णा मंगलवार को शायंकाल खेल रहा था। तभी हाथ पैर धुलने के लिए उसने दरवाजे लगा नल चलाने के लिए जैसे ही उसका हैंडल पकड़ा नल में बंधे टुल्लू मशीन में अचानक करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। लोगों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो बच्चे को छुड़ाकर उसकी मालिश की और उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने बच्चे की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ.प्रेमशरन ने बताया कि करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय कृष्णा नाम का बच्चा झुलसा है जिसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान
राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें