शिवगढ़,रायबरेली। जेष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार पर क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित संकटमोचन मन्दिर, ग्राम पंचायत बैंती स्थित सर्रा बाबा की कुटी, हनुमानगढ़ी तथा बनवारी दास बाबा की कुटी स्थित संकट मोचन मन्दिर आदि मन्दिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मन्दिर परिसर में भक्ति गीतों और हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि बड़े मंगलवार के दिन बजरंगबली की सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दिनभर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा। शिवगढ़ कस्बा स्थित हनुमान मन्दिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे संगीत मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व कसना प्रधान रामकिशोर का कहना था कि बजरंगबली के स्मरण मात्र से श्रद्धालुओं के संकट दूर हो जाते हैं। जिनके द्वारा लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर करुणा शंकर बाजपेई, अजय वर्मा संजय मौर्य, मनोज वर्मा, आराध्या मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान
राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें