आंधी-बेमौसम बारिश ने बढ़ाई चिन्ता


रायबरेली। रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में सुबह आई तेज आंधी के बाद शुरू ही बे मौसम बारिश से छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। गौरतलब हो कि गुरुवार को सुबह 5:45 पर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज आंधी के साथ आसमान में बादल छाने के साथ ही साथ बिजली कड़कने लगी। जिसके बाद शुरू हुई बारिश सुबह 8 बजे तक हुई। खराब मौसम के चलते सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं नौकरी मजदूरी आदि के सिलसिले से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से लगातार मौसम खराब चल रहा है आंधी एवं बे मौसम बारिश से लोग व्याकुल हो चुके हैं। प्रगतिशील कृषक नन्दकिशोर तिवारी, रामकिशोर मौर्य, सोनू हाण्ड़ा, भानु प्रकाश पटेल आदि लोगों का कहना है कि आंधी तूफान और बेमौसम बारिश से इस बार किसानों एवं ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। एडीओ एग्रीकल्चर दिलीप सोनी ने बताया कि जिन किसान भाइयों ने फसल बीमा करा रखा और शिकायत की है उनका फसल बीमा कम्पनी द्वारा सर्वे किया गया है, उन्हें मुआवजा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...