रायबरेली। गुरुवार को 2 बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां युवक की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक निहाल खेड़ा मजरे भौसी निवासी देवा उम्र 20 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार शिवगढ़ बाजार से मोटरसाइकिल से घर जा रहा था तभी वह जैसे ही शिवगढ़ महराजगंज रोड़ स्थित जगदीशपुर मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 से जिसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्साधिकारी डा.सौरभ ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया चिकित्सक ने बताया कि युवक के हेड इंजरी के साथ ही झटके आ रहे थे। जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें