प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में सांप निकलने से मची अफरा-तफरी

शिवगढ़,रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में कक्षा 3 में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय कक्षा संचालित नहीं हो रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। किसी तरह ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने डण्डे की सहायता से सांप को बाहर निकाला, तब जाकर बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि रसोइया संतोष कुमारी ने कक्षा का दरवाजा खोला तो कमरे में सांप देखकर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक अध्यापक हरिमेश सिंह, शिक्षिका प्रीती तथा ग्रामीण अंजनी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद सांप को कमरे से बाहर निकाला गया। बुधवार को जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक न होने से परेशानी बढ़ रही है। आरोप लगाया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आता, जिससे विद्यालय परिसर में घास और गंदगी फैली रहती है। इसी कारण आए दिन सांप और बिच्छू निकलने की घटनाएं हो रही हैं।
विद्यालय में 102 बच्चे अध्ययनरत हैं। सांप निकलने की घटना से बच्चे सहम गए और शोर मचाने लगे, जिसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। विद्यालय स्टाफ ने परिसर की नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विद्युत करंट से महिला की मौत,परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

शिवगढ़,रायबरेली। बुधवार की देर शाम विद्युत करंट से वृद्ध महिला की ह्दय विदारक मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शि...