मन्दिर के स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल भण्डारा सम्पन्न

शिवगढ़, रायबरेली : शिवगढ़-बछरावां मार्ग स्थित हनुमंत पुरम चौराहे पर ओंकारेश्वर शिव मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर आयोजक मंडल के अवधेश शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, नामित सभासद नगर पंचायत शिवगढ़ व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नीरज शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. जीबी सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, प्रदीप कुमार त्रिवेदी और विनय त्रिवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय शिवगढ़ का इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम रहा शानदार

शिवगढ़,रायबरेली। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय शिवगढ़ का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12 का परीक्...